Posts

Showing posts from October, 2018

अब एसी छुड़ाएगा पसीने

भरी गर्मी और तपती दोपहरी से बचने के लिए आपने अपने कमरे में लगवाने के लिए नया एसी लिया है लेकिन आप अपना कमरा कितना ठंडा करेंगे इसका फैसला सरकार करेगी। ये सुन आपका चौकना स्वाभाविक है लेकिन सरकार कुछ ऐसा ही करने का मन बना रही है। ऊर्जा मंत्रालय ने एनर्जी बचाने के मकसद से सलाह दी है कि एसी की डिफॉल्ट सेटिंग 24 डिग्री सेल्सियस रखी जाए। ऊर्जा मंत्रालय ने हाल में एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों और उनके संगठनों के साथ बैठक में कहा कि वो एसी का डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री तय करें। साथ ही एसी पर ये लेबल भी चस्पा किया जाए कि इस तापमान को सेट करने पर आम जन को आर्थिक और स्वास्थ्य के नजरिये से क्या क्या फायदे हो सकते हैं। हालांकि डिफॉल्ट तापमान यानी 24 डिग्री सेल्सियस को लेकर भी लोगो में संशय है। उनका कहना है कि इस तापमान को बढ़ाया या घटाया नहीं जा सकेगा लेकिन असल में ऐसा है नहीं। मौजूदा समय में ज्यादातर एसी का डिफॉल्ट तापमान 16 से लेकर 18 डिग्री सेल्यिस तक है। ऊर्जा मंत्रालय का दावा है कि अगर इसे बढ़ाकर 24 डिग्री किया जाता है तो इससे 36 फीसदी बिजली बचाई जा सकेगी जोकि हर साल करीब 20 अरब यूनिट क...